रायबरेली-बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में किशोरी को किया लहुलुहान

रायबरेली-बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में किशोरी को किया लहुलुहान

-:विज्ञापन:-

अमित अवस्थी ( गुड्डू)
मो-7007782057
    9838 392 747



रायबरेली बछरावां   क्षेत्र के अघौरा गांव निवासिनी काजल (17) पुत्री रामसजीवन शनिवार शाम गांव के बाहर खेतों में बकरी चराने गई थी तभी खेतों में मौजूद गांव के ही रहने वाली सुनीता तथा सुनीता का भतीजा राजू खेतों में मौजूद था । इतने में ही बकरी चराने को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा होने लगा। सुनीता व राजू ने मिलकर काजल को डंडे से पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर अन्य गांव वाले काजल को बचाने पहुंचे तभी सुनीता व राजू मौके से चले गए। काजल के परिजनों को गांव के अन्य लोगों ने सूचना दी मौके पर पहुंचे पिता राम सजीवन द्वारा चेहरे पर गंभीर चोट होने के चलते एंबुलेंस से सीएचसी बछरावां लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक गणनायक पांडे ने बताया चेहरे पर गंभीर चोट है जिसका  उपचार किया जा रहा है। और उचित इलाज के लिए संदर्भित किया गया है। 
थाना प्रभारी बृजेश कुमार राय ने बताया कि बकरी चराने को लेकर विवाद हुआ है तहरीर प्राप्त हुई है ।जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।