Raibareli-कांग्रेस का हांथ से हांथ जोड़ो अभियान का जगतपुर में बढ़ता कारवां*

Raibareli-कांग्रेस का हांथ से हांथ जोड़ो अभियान  का जगतपुर में बढ़ता कारवां*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट सत्यम बाजपेई


 रायबरेली जगतपुर ब्लॉक के न्याय पंचायत सान्हू कुआं  में ओम प्रकाश त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत नवाबगंज में हांथ से हांथ जोड़ो अभियान चलाया गया। ब्लॉक उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी जी ने कार्यक्रम का संचालन किया। अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, आज देश में मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है, फिर भी भाजपा सरकार द्वारा नफरत का एजेंडा चलाया जा रहा है, सरकारी संपत्तियों का निजीकरण किया जा रहा, इसीलिए हम सब हांथ से हांथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम के तहत गांव - गांव, और घर - घर जा कर जन जागरण कर रहे हैं। जिला सचिव ब्लॉक प्रभारी मेराजुल हसन फारूकी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार ने इस देश के लिए त्याग किया, कभी कुर्सी के लिए नहीं लड़े, कांग्रेस पार्टी ने ही इस देश को बनाया, गांधी परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया । कांग्रेस पार्टी ने ही आज़ादी की लड़ाई लड़ी, भाजपा और आरएसएस के लोगों का आज़ादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं है। वहीं ब्लॉक उपाध्यक्ष स्वतंत्र पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि कोई इस देश को बचा सकता है तो है राहुल गांधी, राहुल गांधी इस देश के एक दूरदर्शी  नेता हैं, देश में जब कोरोना जैसी भयावह त्रासदी आई थी तो राहुल गांधी जी ने पहले ही सरकार को आगाह किया था, लेकिन सरकार ने राहुल गांधी जी की बात को गंभीरता से नहीं लिया जिसका दूष परिणाम आप सब ने देखा ।  इस मौके पर विश्वनाथ त्रिवेदी जिला उपाध्यक्ष( सोशल मीडिया) कृष्ण कुमार सिंह सचिव, देवनाथ यादव सचिव, राजकुमार पाल सचिव, रामखेलावन मौर्य सेवादल, मनोज कुमार सेवादल, राबेंद्र सिंह न्याय पंचायत अध्यक्ष, जगदीश कुरील न्याय पंचायत अध्यक्ष, छत्रपाल यादव ग्राम सभा अध्यक्ष, कयूम खा ग्राम सभा अध्यक्ष, महेंद्र प्रताप सिंह ग्राम सभा अध्यक्ष, छेदी यादव ग्राम सभा अध्यक्ष, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।