Raibareli-बस के टायर की चपेट में आने से भीख मांग रहे चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

Raibareli-बस के टायर की चपेट में आने से भीख मांग रहे चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

-:विज्ञापन:-

अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो 7007782057
   9838 392747



बछरावां- रायबरेली- कस्बे के बस स्टॉप पर  चार वर्षीय मासूम की भीख मांगते समय रोडवेज बस के टायर की चपेट में आने दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । 
     कस्बे की मलिन बस्ती निकट पानी टंकी का रहने वाला पितांबरी पुत्र पप्पू उम्र लगभग चार वर्ष बस स्टॉप पर रोजाना की तरह भीख मांग रहा था । तभी फतेहपुर डिपो की एक बस जैसे ही बछरावां बस स्टॉप के ऊपर चढ़ने लगी । मासूम बस के अगले टायर की चपेट में आ गया । जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर चालक एवं परिचालक को हिरासत में लिया है। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। थाना अध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । तहरीर के मुताबिक आगे की कार्यवाही की जाएगी ।