रायबरेली-डलमऊ ब्लॉक की मेहरबानी से चल रही आवंटित दुकानें किराए पर!
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
कुछ दुकानदारों ने दुकानों के ऊपर तक डाल दी अपनी स्लैब, नियमों पर उठे सवाल
रायबरेली- डालमऊ ब्लॉक परिसर में ब्लॉक की ओर से आवंटित दुकानों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि ब्लॉक की तरफ से दुकानदारों को आवंटित की गई कुछ दुकानें अब कथित तौर पर दूसरे लोगों को किराए पर देकर संचालित कराई जा रही हैं।
स्थानीय लोगों और दुकानदारों के बीच इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। आरोप यह भी है कि कुछ आवंटियों ने आवंटित दुकानों की निर्धारित सीमा से आगे बढ़कर ऊपर अपनी निजी स्लैब तक डलवा ली है। इससे दुकान आवंटन की शर्तों और सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ब्लॉक स्तर पर इस पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर आवंटित दुकानों को दूसरे लोगों को किराए पर देने और निर्माण में बदलाव की अनुमति किस आधार पर दी गई?
स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दुकानों के आवंटन से लेकर वर्तमान कब्जे तक का सत्यापन कराने की मांग की है। साथ ही यह भी मांग उठ रही है कि यदि जांच में नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
अब देखना होगा कि डालमऊ ब्लॉक प्रशासन इन आरोपों पर क्या कदम उठाता है और आवंटित दुकानों की वास्तविक स्थिति की जांच कब कराई जाती है।

rexpress 