रायबरेली पहुंचे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, शिव महापुराण कथा में हुए शामिल

रायबरेली पहुंचे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, शिव महापुराण कथा में हुए शामिल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052996633

रायबरेली- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार को रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने ऊंचाहार क्षेत्र के चड़रई टोल प्लाजा के पास आयोजित हो रही शिव महापुराण कथा में शिरकत की। कथा का आयोजन कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में किया जा रहा है।
कथा स्थल पर पहुंचने पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्व विख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से चल रही शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। इस दौरान कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजन स्थल पर उपराज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए।
शिव महापुराण कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा और धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा है। कथा में शामिल होने के लिए रायबरेली के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कथा स्थल पहुंचने के बाद आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।