रायबरेली सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव: सुरेश यादव अध्यक्ष, संजय प्रताप सिंह महामंत्री निर्वाचित

रायबरेली सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव: सुरेश यादव अध्यक्ष, संजय प्रताप सिंह महामंत्री निर्वाचित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


सेंट्रल बार एसोसिएशन रायबरेली के चुनाव परिणाम देर रात घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर सुरेश यादव ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि महामंत्री पद पर संजय प्रताप सिंह विजयी रहे। मतगणना पूरी होने के बाद बार परिसर में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। देर रात तक बार परिसर में जश्न का माहौल बना रहा और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश यादव और महामंत्री संजय प्रताप सिंह ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजों को लेकर पूरे जिले में दिनभर चर्चा रही। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।