रायबरेली-ऑटो सेंटर पर हेलमेट खरीदने को लेकर विवाद, दुकानदार पर पिटाई का आरोप
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- शहर कोतवाली क्षेत्र में हाथी पार्क चौराहे के पास हेलमेट खरीदने को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। ग्राहक ने दुकानदार पर उसके साथ जमकर मारपीट करने और लोहे की सरिया से पिटाई करने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि ग्राहक हेलमेट खरीदने के लिए ऑटो सेंटर पहुंचा था। इसी दौरान हेलमेट को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने ग्राहक के साथ मारपीट शुरू कर दी और लोहे की सरिया से भी पिटाई की।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए विवाद के कारणों और लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

rexpress 