रायबरेली-यूपीएसआई में डलमऊ से सात बच्चों का चयन, कड़ी मेहनत रहे सफलता का स्रोत
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (यूपीएसआई) भर्ती परीक्षा के घोषित हुए परिणाम में डलमऊ क्षेत्र के छह होनहार युवाओं ने सफलता हासिल कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कड़ी मेहनत, लगन सीमित संसाधन और निरंतर अध्ययन के बल पर मिली इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
डलमऊ कस्बा के मोहल्ला मियां टोला निवासी पंकज जायसवाल, पुत्र सदाशिव जायसवाल, ने यूपीएसआई परीक्षा उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पंकज के पिता सदाशिव एक छोटी सी परचून की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। तथा माता राजरानी ग्रहणी है। पारिवारिक स्थिति बहुत अच्छी न होने के बाद भी पंकज ने अपनी कठिन मेहनत और लगन के दम पर सफलता अर्जित की। इससे पहले पंकज का चयन इंडियन इंडियन एयरफोर्स और नेवी में अग्निवीर के पद पर हुआ था, लेकिन उन्होंने नौकरी करने के बजाय अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। उनकी मेहनत रंग लाई और अब उनका चयन यूपीएसआई पद पर हो गया।
इसी क्रम में डलमऊ क्षेत्र के तेलियानी गांव निवासी आकाश कुमार, पुत्र प्रताप चंद्र वर्मा, ने भी यूपीएसआई परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उनके पिता छोटा सा गेराज चलते हैं, जबकि माता कमलेश कुमारी गृहिणी हैं। आकाश ने अपनी स्नातक की शिक्षा पूरे भैरव मिश्र से पूरी करने के बाद घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और अपनी मेहनत के दम पर यह सफलता अर्जित की। डलमऊ क्षेत्र के पूरे जनवारन मजरे कंधरापुर गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव ने अपनी कड़ी मेहनत एवं लगन के दम पर सीमित संसाधनों के बीच स्वयं तैयारी करते हुए यूपीएसआई की परीक्षा में सफलता अर्जित कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया प्रमोद के पिता रामकुमार खेती किसानी का काम करते हैं माता निर्मला देवी ग्रहणी है गदागंज निवासी सुधीर मौर्य, पुत्र राजेश कुमार, ने भी पहले ही प्रयास में यूपीएसआई परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार का गौरव बढ़ाया है। सुधीर की माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हैं और पिता कपड़े की छोटी दुकान करते हैं। उन्होंने भी स्नातक की पढ़ाई पूरे भैरव मिश्र से पूरी करने के बाद घर पर रहकर तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। डलमऊ क्षेत्र के हजरत पुर मजरे विशुनदासपुर गांव निवासी अनूप यादव ने कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित की लेकिन संतुष्टि ना होने के कारण वह लगातार तैयारी में जुटे रहे अंत में उन्हें यूपीएसआई की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करते हुए क्षेत्र एवं परिवार का नाम रोशन किया अनूप के पिता शिव बहादुर पेशे से मजदूर हैं और माता रामरति ग्रहणी है वही डलमऊ क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग गांव निवासी अनामिका सिंह ने बेहद कठिन परिस्थितियों में अपनी शिक्षा को जारी रखा और प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेती रही अंततः उसे यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल हो गई मालूम हो की अनामिका के पिता का देहांत कोरोना कल में हो गया था ऐसी स्थिति में परिवार की सारी जिम्मेदारी उसके माँ विमला सिंह एवं स्वयं के कंधों पर थी आर्थिक स्थिति कमजोर होने एवं सीमित संसाधनों के बीच अनामिका ने कठिन परिश्रम जारी रखा और यूपीएसआई की परीक्षा में सफलता अर्जित कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। वही डलमऊ क्षेत्र के पूरे भुइयन मजरे कनहा गांव निवासी अजीत कुमार ने पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी कठिन परिस्थितियों एवं सीमित संसाधनों के बीच कड़ी मेहनत एवं लगन के दम पर यूपीएसआई की परीक्षा में सफलता अर्जित की है अजीत के पिता गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं वही माता सुमन यादव गृहणी हैं अजीत ने यूपीएसआई की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवार एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। पंकज जायसवाल, आकाश कुमार प्रमोद कुमार अजीत कुमार अनूप कुमार यादव अनामिका सिंह और सुधीर मौर्य के यूपीएसआई में चयन की खबर मिलते ही उनके परिवारों और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने मिठाई खिलाकर तीनों होनहार युवाओं को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

rexpress 