रायबरेली-अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
सड़क पर घायल अवस्था में काफी देर तक पड़ा तड़पता रहा युवक, नहीं मिल पाई एम्बुलेंस सेवा
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। बीते बृहस्पतिवार की देर रात तकरीबन 9:00 बजे के आसपास थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटित हुई एक सड़क दुर्घटना ने फिर से जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं सेवाओ को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां मौरावा मार्ग पर बीते गुरुवार की देर रात तकरीबन 9:00 बजे के आसपास शेखपुर समोधा गांव के निकट एक अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक राहुल पुत्र चेन्नई उम्र 22 वर्ष निवासी टांडा एवं मुकेश पुत्र विनय उम्र 20 वर्ष निवासी लोहरामऊ, जो की बाइक पर सवार होकर लोहरामऊ से वापस टांडा गांव आ रहे थे। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अज्ञात पिकअप टक्कर मारने के बाद मय चालक सहित मौके से फरार हो गया। दोनों युवको में घायल एक युवक राहुल गंभीर अवस्था में काफी देर तक सड़क मार्ग पर पड़ा तड़पता रहा। घटना का नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उनके द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था की आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस को फोन किया जाने लगा। परंतु कई स्थानीय लोगों के द्वारा फोन करने पर बार-बार उक्त सेवा के द्वारा यह जानकारी दी गई की एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। काफी देर तक सड़क पर घायल युवक के तड़पने के कारण उक्त मार्ग पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया और आवागमन लगभग आधे घंटे तक बाधित रहा। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा जाम को खुलवाकर आवागमन पुन: सुचारू रूप से शुरू कराया गया है। तभी आसपास मौजूद लोगों के द्वारा एक आटो रिक्शा की मदद से घायल अवस्था में दोनों युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा घायल अवस्था में दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात राहुल की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। टक्कर इतनी तेज थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस व्यवस्था पर अपना आक्रोश भी जाहिर किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मंचों से बेहतर बताते हुए नहीं थकते हैं, परंतु समय पर आम आदमी को उन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ न मिल पाना स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की सबसे बड़ी कमी साबित हो रहा है। फिलहाल उक्त घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक की लगातार स्वास्थ्य विभाग के लिए बेहतर की जा रही व्यवस्थाओं के प्रयास पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

rexpress 