रायबरेली- भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी की मेहनत लाई रंग

रायबरेली- भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी की मेहनत लाई रंग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

 

भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी की पहल से खारे पानी की समस्या के समाधान की उम्मीद, पानी की टंकी में शुरू हुआ कार्य

रायबरेली-डलमऊ तहसील क्षेत्र की तेरुखा ग्राम पंचायत के देवन्ना गांव में वर्षों से खारे पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी के प्रयासों से गांव की पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में कार्य शुरू हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से खारा पानी आने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को लेकर भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया था और जल्द समाधान की मांग की थी।
प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई के बाद अब पानी की टंकी में आवश्यक कार्य शुरू करा दिया गया है। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने की उम्मीद है, जिससे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सकेगा।
देवन्ना गांव के ग्रामीणों ने भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता के चलते पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। कार्य शुरू होने से गांव में खुशी का माहौल है और लोगों को जल्द ही खारे पानी की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।