रायबरेली-ऐहार गांव के सचिव की अनदेखी से बदहाल हो गया RRC सेंटर,धन का दुरुपयोग
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
लाखों की लागत से बना ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बना शोपीस,बदहाली पर उठे सवाल
रखरखाव के अभाव में जर्जर हो रही सरकारी संपत्ति,स्वच्छता अभियान के दावों की खुली पोल
ग्रामीणों ने केंद्र को चालू कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठाई मांग
रायबरेली-डलमऊ विकास खंड़ स्थित ग्राम पंचायत ऐहार में लाखों रुपये की लागत से निर्मित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (एसएलआरएम सेंटर) आज बदहाली का शिकार बना हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में कूड़ा निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाए गए इस केंद्र की स्थिति देखकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र का नियमित संचालन नहीं हो रहा है।रखरखाव के अभाव में भवन जर्जर होने लगा है और परिसर में गंदगी का अंबार लगा रहता है।लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद केंद्र का अपेक्षित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। इससे गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते केंद्र का संचालन और रखरखाव सुनिश्चित नहीं किया गया तो सरकारी धन से निर्मित यह परियोजना पूरी तरह बेकार साबित हो जाएगी।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से केंद्र को तत्काल संचालित कराने,नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकार स्वच्छता पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है,तब जमीनी स्तर पर इस तरह की बदहाल स्थिति योजनाओं की सफलता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रही है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस ओर कब तक ठोस कदम उठाता है।
सेक्रेटरी सुनील को फोन किया गया तो वह फोन उठाना मुनासिब नहीं समझे
वही जब डलमऊ बीडीओ को फोन किया गया तो उन्होंने बताया है कि सूचना मिली है जल्द से ही जल्द इसकी व्यवस्था बेहतर कर दी जाएगी

rexpress 