रायबरेली: सपा के बूथ अध्यक्ष की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रायबरेली: सपा के बूथ अध्यक्ष की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सोनबरसा गांव में समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष शशीधर यादव का खून से लथपथ शव खेत में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सलोन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हत्या की खबर फैलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।