रायबरेली-खेत में पानी लगाने गए कृषक को बिच्छू ने मारा डंक

रायबरेली-खेत में पानी लगाने गए कृषक को बिच्छू ने मारा डंक

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर गड़िया में बुधवार की देर शाम खेत में पानी लगाने गए कृषक को बिच्छू ने डंक मार दिया। दर्द से कराहते कृषक को परिजनों द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां देर रात्रि तक कृषक का अस्पताल में इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ठाकुर पुर गांव के रहने वाले कृषक गंगाराम बुधवार की देर शाम खेत गए थे, तभी बिच्छू ने उन्हें डंक मार दिया, जिससे वह कराह उठे। जिन्हें परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया है। इस बाबत चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि बिच्छू के डंक से पीड़ित गंगाराम नाम का मरीज अस्पताल आया है, जिसका उपचार किया जा रहा है।