आस्तिक बाबा मंदिर में आस्था का जन सैलाब, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
हरचंदपुर , रायबरेली- नाग पंचमी के अवसर पर जनपद का विशाल मेला आस्तिक बाबा मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड पड़ा। सोमवार की भोर 3 बजे से दोपहर 12:00 तक लाखों की संख्या में मंदिर पर जन सैलाब देखने को मिला। नाग पंचमी व श्रावण मास का सोमवार होने के चलते हरचंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालूपुर गांव के पास स्थिति आस्तिक बाबा का मंदिर स्थापित है। जहां प्रतिवर्ष नाग पंचमी के दिन इस प्रांगण में लाखों भक्त जलाभिषेक करते हैं। सुबह 3:00 बजे से ही लंबी लाइन व कतारे देखी गई, पुलिस प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं के लिए चुस्त व दुरुस्त व्यवस्थाएं की है।
सई नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक आस्तिक बाबा मंदिर में श्रावण मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई लोगों की मान्यता है, कि सर्प वंश की रक्षा करने वाले ऋषि आस्तिक के इस पावन धाम में नाग पंचमी और सावन के महीने में खंभिया चढ़ाने व जलाभिषेक की अनोखी परंपरा है। जिसके लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए जनपद के पुलिस के विभिन्न अधिकारी व कई थानों की पुलिस फोर्स तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम और मेला कमेटी की सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है।

rexpress 