रायबरेली-राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज पहुंचेंगी रायबरेली, शिवमहापुराण कथा में होंगी शामिल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज रायबरेली दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल दोपहर करीब एक बजे रायबरेली पहुंचेंगी। इसके बाद वह ऊंचाहार क्षेत्र में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल होकर कथा का श्रवण करेंगी।
राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने की तैयारी की गई है।
दरअसल, ऊंचाहार के चड़रई चौराहे के पास शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में कराया जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा श्रद्धालुओं को शिवमहापुराण कथा का रसपान करा रहे हैं।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन से एक दिन पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कथा में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान शिव की आराधना की और कथा का श्रवण किया था।
राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट है। उनके आगमन और कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

rexpress 