रायबरेली-सपा के जिला प्रवक्ता मनोनीत हुए मो. मुशीर

रायबरेली-सपा के जिला प्रवक्ता मनोनीत हुए मो. मुशीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-समाजवादी पार्टी का पक्ष मीडिया के समक्ष मजबूती से रखने के लिए जिला सचिव मो. मुशीर को समाजवादी पार्टी रायबरेली का जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजी. वीरेंद्र यादव ने दी।
जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मो. मुशीर को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि वह पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से सामने रखेंगे।
मो. मुशीर के मनोनयन पर पार्टी के वरिष्ठ नेता नैय्यर इस्लाम, चौधरी सुरेश कुमार निर्मल, जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी, जिला महासचिव मो. अरशद खान, नगर अध्यक्ष मो. इजहार, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष शुभम लोहिया, अरुण प्रताप यादव, शिवनारायण सोनकर और अजय यादव समेत अन्य पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।