रायबरेली उद्घाटन के पहले ही नवनिर्मित रेलवे स्टेशन हुआ बदहाल, बरसात होते ही गुणवत्ता की खुली पोल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली- नवनिर्मित रेलवे स्टेशन में 8 करोड़ खर्च होने के बाद भी उद्घाटन से पहले ही मुख्य गेट की पुलिया टूटी तथा छतो से टपक रहा पानी, स्थानीय लोगों में आक्रोश। बृहस्पतिवार दोपहर 1:00 बजे बछरावां रेलवे स्टेशन की बदहाली का मामला सामने आया है। लखनऊ रायबरेली रेल खंड के बछरावां रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 25 से 30 ट्रेन रुकती हैं, और 4 हजार यात्री प्रतिदिन इस रेलवे स्टेशन से आवागमन करते हैं। बीते 2023 जुलाई महीने में भारत सरकार द्वारा अमृत भारत सौंदर्यीकरण योजना के तहत इस रेलवे स्टेशन में करीब 8 करोड रुपए की लागत से नवनिर्माण के लिए कार्य शुरू हुआ था। जो कि बीते दो माह पूर्व बनकर तैयार हो गया। परंतु दूसरी तरफ उद्घाटन की तिथि तय न होने के कारण 2 महीने से उद्घाटन नहीं हो पाया है।
परंतु रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार की पुलिया तीन बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे बार-बार बनाया जा रहा है, परंतु तीसरी बार भी पुलिया टूटने से आने जाने वाले यात्रियों में आक्रोश व्याप्त है। रेलवे स्टेशन परिसर में जगह-जगह बरसात के मौसम में जल भराव की स्थिति है, जिससे पूरे परिसर में भरे पानी से यात्रियों को गुजरना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन नवनिर्मित बिल्डिंग में लगी फॉर सीलिंग से भी बारिश के समय पानी टपकता है। बछरावां कस्बे के रहने वाले यात्री राम भरोसे, सुंदर, प्रभात, गंगा का कहना है कि इस रेलवे स्टेशन की नवनिर्मित बिल्डिंग तथा पूरे परिसर के निर्माण में करीब आठ करोड रुपए से ज्यादा की लागत लगने के बाद भी रेलवे स्टेशन बदहाली का शिकार है और इस रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है, रेलवे स्टेशन देखकर लगता है कि नवनिर्माण में बड़े पैमाने पर कमीशन खोरी भी हुई है। वह लोग जल्द ही रेलवे विभाग को जांच करने तथा समस्याओं से निजात दिलाने के लिए पत्र भेजेंगे। रेलवे स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, जल्द ही क्षतिग्रस्त हिस्सा सही कराया जाएगा ।

rexpress 