रायबरेली-तेज रफ्तार का दिखा कहर, टक्कर लगने के वैन में फंसा युवक, कई मीटर तक रगड़ा, हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते मंगलवार की देर रात 10:00 बजे के आसपास बछरावां महाराजगंज मार्ग पर एक युवक उस समय तेज रफ्तार ओमनी वैन की चपेट में आ गया, जब वह पैदल ईदगाह से अपने घर वापस जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक मुमताज पुत्र वसीम निवासी थुलेडी, बीते मंगलवार की देर रात तकरीबन 10:00 बजे के आसपास बछरावां महाराजगंज मार्ग पर अपने गांव के मुख्य चौराहे से कुछ दूरी पर स्थित ईदगाह पर किसी कार्य से आया हुआ था, वह उक्त मार्ग होते हुए जैसे ही अपने घर जाने लगा, वैसे ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ओमनी वैन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उक्त घायल युवक मुमताज उस ओमनी वैन के अगले हिस्से में फस गया और करीब 200 मीटर तक रगड़ता हुआ चला गया। जब वह ओमनी वैन थुलेडी चौराहे के नजदीक पहुंची तो आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। जिससे ओमनी वैन का चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं ओमनी वैन के अगले हिस्से में फंसे घायल मुमताज को मौजूद लोगों के द्वारा किसी तरह बाहर निकाला गया और घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद मुमताज की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

rexpress 