रायबरेली पहुंचे सदगुरु रितेश्वर जी महाराज, AI के दुरुपयोग पर बोले- राजनीतिक दल करें तकनीक का सदुपयोग
रिपोर्ट - केशवा नन्द शुक्ला
मो -7309336397
रायबरेली- सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज मंगलवार को रायबरेली पहुंचे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक दलों को संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को AI का सदुपयोग करना चाहिए, इसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। हाल ही में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ा AI आधारित वीडियो दिखाए जाने के सवाल पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी।
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज ने कहा कि त्रेतायुग में भगवान की पत्नी का हरण हुआ था, लेकिन मायने यह नहीं रखता कि घटना क्या थी, बल्कि मायने यह रखता है कि कार्रवाई क्या हुई। उन्होंने कहा कि चढ़ावे की चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति पर उन्होंने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि धर्मगुरुओं और सेना के जवानों के बीच तालमेल अच्छा है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय अच्छा है।
सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज रायबरेली में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय द्वारा आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा से पहले आशीर्वाद देने पहुंचे थे। आगामी 11 से 17 सितंबर तक होने वाली कथा को लेकर उन्होंने आयोजन से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rexpress 