रायबरेली में रीलबाजी का जुनून! बाइक पर रखकर काटा केक, तलवार लहराने का वीडियो वायरल

रायबरेली में रीलबाजी का जुनून! बाइक पर रखकर काटा केक, तलवार लहराने का वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052996633

रायबरेली में रीलबाजी के चक्कर में कानून की परवाह न करने का एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में बाइक पर केक रखकर जन्मदिन मनाया जा रहा है और तलवार से केक काटते हुए युवक दिखाई दे रहा है।
तलवार से केक काटने के दौरान मौके पर दर्जनों युवक मौजूद नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो सलोन कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता और इसमें शामिल युवकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले में क्या कार्रवाई करती है।