रायबरेली-मंत्री पद की शपथ लेने निकले मनोज पांडेय, चुरूवा मंदिर पर टेका माथा
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647
बछरावा रायबरेली। उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट का आज बहुप्रतीक्षित विस्तार होने जा रहा है, जिसमें कुल 6 नए मंत्री शपथ लेंगे। इस सूची में रायबरेली के ऊंचाहार से विधायक और कद्दावर नेता डॉक्टर मनोज कुमार पांडेय का नाम प्रमुखता से शामिल है। मंत्री पद की शपथ लेने के लिए मनोज पांडेय लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। लखनऊ जाने से पहले उन्होंने बछरावां स्थित चुरूवा हनुमान मंदिर में रुककर माथा टेका और विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर पवन पुत्र का आशीर्वाद प्राप्त किया। रायबरेली से उनके मंत्री बनने की खबर के बाद समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

rexpress 