रायबरेली पीड़िता ने विपक्षी पर अकारण गाली गलौज एवं मारपीट का लगाया आरोप, की शिकायत
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपाल खेड़ा मजरे इशिया गांव की रहने वाली पीड़िता अनीता पत्नी राजकुमार ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पीड़िता अनुसूचित जाति की महिला है। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे के आसपास विपक्षी राजेश यादव पुत्र स्वर्गीय महादेव निवासी रामपाल खेड़ा मजरे इशिया के द्वारा के मेरे दरवाजे पर आकर मुझको देखते ही अकारण भद्दी भद्दी जाति सूचक गालियां दी जाने लगी तथा उसके द्वारा मेरे बाल पकड़कर घसीटते हुए खड़ंजे पर मुझे गिराकर लात घूसों से बुरी तरह मारा पीटा जाने लगा। मेरे शोर मचाने व चिल्लाने पर परिजन दौड़े तो विपक्षी जान से मारने की ऐलानिया धमकी देते हुए भाग गया। साथ ही साथ पीडिता के द्वारा यह भी बताया गया की भी विपक्षी दबंग एवं सरहंग किस्म का व्यक्ति है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस के द्वारा उसका इलाज व मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा में कराया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

rexpress 