रायबरेली जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां तेज, 4 सितंबर को होगा भव्य आयोजन
रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव
मो - 8052357765
रायबरेली: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर शहर के सबसे प्राचीन श्रीराधाकृष्ण मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसर को सजाने के साथ ही जन्मोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।
श्रीराधाकृष्ण मंदिर दैवी सम्पद् मण्डल की ओर से 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना और भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की जानकारी श्रीराधाकृष्ण मंदिर दैवी सम्पद् मण्डल के अध्यक्ष स्वामी ज्योतिर्मयानन्द सरस्वती ने दी। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

rexpress 