महिला पत्रकार पर दबंगों का जानलेवा हमला, थाने पहुंचे पत्रकारों ने की मुकदमा दर्ज करने की करी मांग

महिला पत्रकार पर दबंगों का जानलेवा हमला, थाने पहुंचे पत्रकारों ने की मुकदमा दर्ज करने की करी मांग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

महराजगंज रायबरेली- थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों द्वारा एक महिला पत्रकार पर सरेआम हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन महराजगंज की अध्यक्ष व महिला पत्रकार सोनी किसी कार्यवश चंदापुर चौराहे गई थीं। वहाँ से वापस लौटते समय जैसे ही वह महराजगंज थाना क्षेत्र के मौर्या बाग के पास एक दुकान पर रुककर ठंडा पीने लगीं, तभी पहले से घात लगाए बैठे 'लकड़ी जादूगर' नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ उन पर अचानक हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकान के बाहर किस तरह दबंग सरेआम हाथापाई, खींचतान और भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं। पीड़ित महिला पत्रकार का आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पीड़ित महिला पत्रकार ने तत्काल महराजगंज थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और न्याय की गुहार लगाई। वहीं, महिला पत्रकार पर हुए इस हमले की खबर फैलते ही स्थानीय पत्रकारों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की पुरजोर मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।