रायबरेली पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, एम्स में कर्मचारियों को बांटे प्रशस्ति पत्र

रायबरेली पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, एम्स में कर्मचारियों को बांटे प्रशस्ति पत्र

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052996633

रायबरेली: तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला मंगलवार को अपने एक दिवसीय रायबरेली दौरे पर पहुंचे। राज्यपाल ने रायबरेली स्थित एम्स का दौरा किया और संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले एम्स कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने एम्स के जूनियर डॉक्टरों को भी संबोधित किया। उन्होंने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में समर्पण, अनुशासन और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के महत्व पर जोर दिया। राज्यपाल ने डॉक्टरों और कर्मचारियों को इसी तरह बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया।
एम्स दौरे के बाद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला श्री शिव महापुराण कथा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और एम्स प्रबंधन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई थीं।