रायबरेली छात्र-छात्राओं ने हाथों में लिया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुआ कस्बा
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली- बुधवार को कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय बछरावां के प्रांगण से शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो की कस्बे के मुख्य मार्गो एवं प्रमुख स्थानो से होती हुई पुनः यथास्थान पर समाप्त हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस तिरंगा यात्रा में प्राथमिक विद्यालय बछरावा के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा उठाया और अपने गगनभेदी नारों से समस्त कस्बे को गुंजायमान कर दिया। इस तिरंगा यात्रा में मौजूद प्रभारी खंड विकास अधिकारी बछरावां एच एन सिंह ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जन जागरण के मन में देश प्रेम की भावना उत्पन्न करना है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी राष्ट्र प्रेम की भावना को पूर्ण रूप से समझ सके। इस मौके पर थाना प्रभारी बछरावां श्याम कुमार पाल, ग्राम प्रधान विशुनपुर अरुण नारायण, ग्राम प्रधान सांपों अनुज द्विवेदी, प्राथमिक विद्यालय बछरावां के प्रधानाचार्य बुद्धि प्रकाश अवस्थी, ग्राम विकास अधिकारी आलोक शुक्ला, नीरज चौरसिया, अनंत सिंह सहित भारी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

rexpress 