रायबरेली -घरेलू विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, पति-पत्नी दोनों की हालत गंभीर

रायबरेली -घरेलू विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, पति-पत्नी दोनों की हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली के ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर सुल्तान गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊँचाहार लेकर पहुंचे, जहां दोनों का इलाज शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार पति और पत्नी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना पर पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने कौन सा जहरीला पदार्थ खाया और घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।