रायबरेली: डॉ. अमित सिंह की गिरफ्तारी पर IMA का विरोध, एसपी से मिले डॉक्टर

रायबरेली: डॉ. अमित सिंह की गिरफ्तारी पर IMA का विरोध, एसपी से मिले डॉक्टर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली में 10 वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में डॉक्टर अमित सिंह की गिरफ्तारी के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को IMA के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात कर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।
डॉक्टरों का कहना है कि बिना पूरी चिकित्सकीय जांच और विशेषज्ञों की राय के इस प्रकार की कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने इसे चिकित्सकों के मनोबल को प्रभावित करने वाला कदम बताया। IMA ने कहा कि यदि डॉक्टरों के साथ इसी तरह की कार्रवाई होती रही तो चिकित्सक भय के माहौल में काम करने को मजबूर होंगे।
डॉ. अमित सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आज जिले के निजी नर्सिंग होम और क्लीनिक बंद रहे। हड़ताल के चलते कई मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। IMA के आह्वान पर अधिकांश निजी चिकित्सकों ने ओपीडी सेवाएं स्थगित रखीं।
गौरतलब है कि शहर के एक निजी नर्सिंग होम में टॉन्सिल ऑपरेशन के बाद 10 वर्षीय बच्ची की तबीयत बिगड़ गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने डॉ. अमित सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जिले में डॉक्टरों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि कार्रवाई साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर की गई है तथा मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।