रायबरेली-एआरटीओ प्रवर्तन की कार्रवाई से स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप, मानक पूरे न मिलने पर विबग्योर स्कूल बस पर कार्रवाई
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार ने गुरुवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान शहर स्थित विबग्योर विद्यालय की एक स्कूल बस की जांच की गई। निरीक्षण में बस निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित नहीं मिली, जिस पर एआरटीओ ने नियमानुसार कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, जिस समय कार्रवाई की गई उस दौरान बस छात्रों को लेकर विद्यालय जा रही थी। जांच के दौरान बस के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी गेट सहित अन्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई। जांच में कुछ आवश्यक मानकों की कमी पाए जाने पर एआरटीओ प्रवर्तन ने चालक को सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने की सख्त हिदायत दी।
एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्कूल बस को निर्धारित मानकों की अनदेखी कर संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी विद्यालय संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी बसों के सभी दस्तावेज एवं सुरक्षा उपकरण पूर्ण रूप से दुरुस्त रखें। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित वाहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में स्कूली बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके और परिवहन नियमों का शत-प्रतिशत पालन हो।

rexpress 