रायबरेली में साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली में साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है। मिलएरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।
जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य धन कमाने और नए व्यवसाय का झांसा देकर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन में किया जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से नकदी, फर्जी आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद सामग्री के आधार पर गिरोह के नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह लंबे समय से साइबर ठगी में सक्रिय था। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।