रायबरेली-नाबालिक से दुष्कर्म व मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली-नाबालिक से दुष्कर्म व मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी कौशल के विरुद्ध दुष्कर्म और मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान सलोन कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
सलोन कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।