रायबरेली: शारदा नहर में युवक के छलांग लगाने से हड़कंप, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। मिलएरिया थाना क्षेत्र में शारदा नहर में एक युवक के छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान घसियारी मंडी निवासी रोहित सोनी के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पत्नी से वैचारिक मतभेद के बाद युवक ने नहर में छलांग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। गोताखोरों की मदद से नहर में लगातार खोजबीन की जा रही है। काफी प्रयास के बावजूद अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक की तलाश के लिए नहर में सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ ही घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

rexpress 