रायबरेली-ऑटो चालक से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़; पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। जिले के डीह थाना क्षेत्र के कद भरतगंज बाजार के पास एक ऑटो चालक के साथ मारपीट और उसके ऑटो में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कुछ मनबढ़ युवकों पर रास्ता रोककर मारपीट करने और ऑटो को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद उसने डीह थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

rexpress 