Raibareli-जहरीले जंतु के काटने से इलाज के दौरान युवक की मौत

Raibareli-जहरीले जंतु के काटने से इलाज के दौरान युवक की मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


बछरावां-रायबरेली- कस्बा निवासी मोहम्मद इलियास (26) को रविवार रात किसी जहरीले जंतु ने डस लिया । जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी । परिजनों ने तबीयत बिगड़ी देख उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जिला अस्पताल में भी तबियत में सुधार  होने पर युवक को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया । रायबरेली से लखनऊ ले जाते समय हरचंदपुर के पास युवक के शरीर में हलचल बंद हो गई । यह देखते हुए परिजनों ने बछरावां सीएचसी में परीक्षण के लिए एंबुलेंस को रुकवाया । जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया । थाना अध्यक्ष ब्रजेश राय ने बताया कि मामले की सूचना मिली है । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।