रायबरेली- बहनोई के भाई ने चुराएँ पांच हजार रुपए पीड़ित ने कोतवाली में दी नामजद तहरीर,,,,,

रायबरेली- बहनोई के भाई ने चुराएँ पांच हजार रुपए पीड़ित ने कोतवाली में दी नामजद तहरीर,,,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली-बहन के घर रिश्तेदारी आये युवक के जेब में रखे रुपयों को सोते समय बहनोई के भाई ने चुरा लिया,पीड़ित ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
छतौना मरियानी गाँव निवासी अतुल कुमार का कहना है कि वो शुक्रवार की शाम अपनी बहन के घर पूरे निरही मजरे कन्दरावां गाँव गया हुआ था, रात्रि में वो खा पीकर अपने बहनोई के भाई के साथ चारपाई पर सो गया, सुबह सोकर उठा तो पता चला कि उसके जेब में रखे 5 हजार रुपये चोरी हो गये थे, पीड़ित ने बहनोई के भाई विरुद्ध चोरी का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।