रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र की थुलेडी चौकी अंतर्गत हसनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 28 वर्षीय युवक ने फ़ासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक ज्ञानेंद्र चौधरी पुत्र अखिलेश कुमार उम्र 28 वर्ष ने अपने घर के कमरे के अंदर छत में लगे हुक से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, घटना के पश्चात आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थुलेडी चौकी इंचार्ज राहुल सिंह चौहान ने तत्काल युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के पश्चात पारिवारिक जनों में कोहराम मचा हुआ है, वही बात की जाए तो मृतक युवक का विवाह 2 वर्ष पूर्व हुआ था।