रायबरेली-बोर्ड परीक्षा सचल दल निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाई गई शिक्षिकाओ का रोका गया वेतन

रायबरेली-बोर्ड परीक्षा सचल दल निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाई गई शिक्षिकाओ का रोका गया वेतन

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 के दौरान सचल दल निरीक्षण में अनुपस्थित पाई गई शिक्षिकाओं का वेतन रोकने के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय जनपद रायबरेली के द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी बछरावा को पत्र लिखकर आदेशित किया गया है। उक्त पत्र के माध्यम से बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा 2026 को नकल विहीन, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराए जाने हेतु जनपद स्तर पर सचल दल का गठन किया गया था। उक्त क्रम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा परीक्षा केंद्र जीएसजी पब्लिक इंटर कालेज राजामऊ बछरावां रायबरेली का दिनांक 18 फरवरी 2026 को द्वितीय पाली परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापक द्वारा अवगत कराया गया के संबंधित शिक्षिकाओ द्वारा बोर्ड परीक्षा ड्यूटी करने से इनकार किया गया तथा उनके अनुपस्थित रहने की सूचना संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को भी प्रेषित की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान उक्त शिक्षिकाएं गीता सिंह (कंपोजिट विद्यालय इचौली) एवं रेनू वर्मा (कंपोजिट विद्यालय इचौली) अपने आवंटित परीक्षा केंद्र/कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित पाई गई, जो की शासकीय दायित्वों की घोर उपेक्षा, अनुशासन हीनता एवं सक्षम प्राधिकारी के आदेशों की अवहेलना का द्योतक है। इसलिए उपरोक्त कृत्य उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली एवं परीक्षा संबंधी शासनादेश का उल्लघन होने के कारण अत्यंत गंभीर श्रेणी का है। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्त शिक्षिकाओं का वेतन तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक बाधित किया जाता है तथा यह भी निर्देशित किया गया कि संबंधित शिक्षिकाओं का 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए तथ्यात्मक आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा उक्त स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी, जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित शिक्षिकाओं का होगा।