आखिर क्या MLA अदिति सिंह होगी RAIBARELI से BJP से प्रत्याशी,जाने किन-किन नामो की चर्चा तेज!!

आखिर क्या MLA अदिति सिंह होगी RAIBARELI से BJP से प्रत्याशी,जाने किन-किन नामो की चर्चा तेज!!
आखिर क्या MLA अदिति सिंह होगी RAIBARELI से BJP से प्रत्याशी,जाने किन-किन नामो की चर्चा तेज!!

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व चल रहा है। पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। लेकिन उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट ऐसी है जिस पर बीजेपी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

एक कैसरगंज लोकसभा सीट और दूसरी रायबरेली। रायबरेली वीवीआइपी सीट है। इस सीट से वर्तमान सांसद सोनिया गांधी हैं। हांलाकि इस बार उनके राज्यसभा में जाने के बाद कांग्रेस ने भी यहां अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बीजेपी के कई नेताओं की चर्चा इन दिनों जोरों पर हैं।

हर हाल में इस सीट पर जीतना चाहती है बीजेपी

रायबरेली लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। बीजेपी यूपी में कांग्रेस के आखिरी किले को ध्वस्त करने की रणनीति तैयार कर रही है। वह किसी कीमत पर इस सीट पर जीतना चाहती है। अमेठी के बाद रायबरेली पर बीजेपी के विशेष नजर है।

अदिती सिंह सहित इनके नामों पर हो रही चर्चा

बीजेपी इस सीट पर जीत के लिए खास रणनीति तैयार कर रही है। वैसे तो इस सीट से कई प्रत्याशियों के नाम की चर्चा है लेकिन चार नाम प्रमुख रुप से चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक, इनमें मनोज पांडे, दिनेश शर्मा, अदिति सिंह और दिनेश प्रताप सिंह शामिल हैं।

कौन हैं अदिति सिंह

अदिति सिंह रायबरेली विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं। अदिति सिंह यहां से पहली बार 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गई थीं। 2021 में वह बीजेपी में शामिल हो गई थीं। इसके बाद वह फिर से 2022 में बीजेपी के टिकट पर विधायक बनीं। अदिति सिंह के पिता अखिलेश कुमार सिंह भी रायबरेली सीट से पांच बार विधायक रहे थे। अदिति ने उत्तराखंड के मसूरी और नई दिल्ली से अपनी तालीम हासिल की है। उच्च शिक्षा के लिए वह अमेंरीका गईं।उन्होंने ड्यूक विश्वविद्यालय से एमबीए किया है।

 STORY BY;OM DWIVEDI(BABA)