रायबरेली-विद्युत विभाग के बिलिंग सुपरवाइजर रहे पर लगा नौकरी देने के नाम पर तीस हजार रूपए की ठगी का आरोप,,,,,

रायबरेली-विद्युत विभाग के बिलिंग सुपरवाइजर रहे पर लगा नौकरी देने के नाम पर तीस हजार रूपए की ठगी का आरोप,,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली- विद्युत विभाग में बिलिंग का कार्य देख रहे सुपरवाइजर महेश शुक्ला ने एक व्यक्ति से नौकरी देने के नाम पर 30,000 की ठगी की जिस पर व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है |
ऊंचाहार बिल्डिंग का कार्य देख रहे सुपरवाइजर महेश शुक्ला ने क्षेत्र के अकोदिया गांव निवासी धीरेंद्र शुक्ल से नौकरी के नाम पर 30000 की मांग की जिस पर धीरेंद्र ने 20000 कैश दिया उसके बाद नौकरी देने के पश्चात सुपरवाइजर ने फिर पैसों की मांग की जिस पर धीरेंद्र ऑनलाइन सहज जन सेवा केंद्र से महेश शुक्ला के नंबर पर 10000 डालें कुछ दिनों बाद भ्रष्टाचार के आरोप में सुपरवाइजर को विभाग द्वारा निकाल दिया गया प्रार्थी  धीरेंद्र ने जब सुपरवाइजर से पैसे मांगे तो सुपरवाइजर ने पैसे ना देने की बात कही धीरेंद्र ने बिलिंग के उच्च अधिकारियों को इस घटना के बारे में अवगत कराया जिस पर बिलिंग अधिकारियों ने कहा कि पहले इस मैटर को सुलझाओ फिर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया की प्रर्थना मिला जांच कराकर कार्यवाई की जाएगी।