रायबरेली-दिनदहाड़े बाजार से महिला को जालशाजी का बनाया शिकार

रायबरेली-दिनदहाड़े बाजार से महिला को जालशाजी का बनाया शिकार
रायबरेली-दिनदहाड़े बाजार से महिला को जालशाजी का बनाया शिकार

-:विज्ञापन:-



दोनों कानों से सोने के टप्स को उतरवाकर जालसाज हुआ फरार

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। मुख्य बाजार में दिनदहाड़े महिला जालसाजी का शिकार हो गई, पीड़ित महिला के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना क्रम के अनुसार मंगलवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास पीड़ित महिला दशरथ देवी पत्नी रामनरेश निवासी ग्राम सारीखेड़ा मजरे नीमटीकर थाना बछरावां के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति जो दोपहर में बछरावां के मुख्य बाजार गुड मंडी में महिला को मिल गया। महिला को अकेली देखकर उक्त जालसाज युवक ने महिला को गुमराह कर एक सुनसान रास्ते से निकाल कर हाईवे मार्ग की तरफ लेकर गया। जहां महिला को चेहरे के सामने रुमाल खोलकर हिला दिया और महिला अपना होशो हवास खो बैठी। उक्त जालसाज के द्वारा महिला के द्वारा पहने हुए कान के टॉप्स उतरवा लिए गए। महिला कुछ देर के बाद जब तक कुछ समझ पाती तब तक वह जालसाज युवक फरार हो गया। जब महिला अपने होशो हवास में आई तो उसने महसूस किया कि वह जालसाजी का शिकार हो चुकी है। घटना की सूचना कस्बे चौराहे पर मौजूद अपने भतीजे को दी। महिला एवं उसके भतीजे ने घटनास्थल पर पहुंचकर इधर-उधर उक्त जालसाज युवक की तलाश की परंतु वह नहीं मिला। जिसके पश्चात महिला के द्वारा थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बाजार में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच पड़ताल में जुट गई है।