रायबरेली-एसएससी घोटाले के खिलाफ एनएसयूआई रायबरेली का जोरदार प्रदर्शन

रायबरेली-एसएससी घोटाले के खिलाफ एनएसयूआई रायबरेली का जोरदार प्रदर्शन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली - आज रायबरेली में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने एसएससी भर्ती परीक्षा में हुए व्यापक घोटाले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया और सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एसएससी परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मामलों की सीबीआई जांच की मांग की।
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आयुष द्विवेदी ने कहा:

“यह केवल पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है। बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के साथ सरकार का यह रवैया निंदनीय है। अगर सरकार ने जल्द निष्पक्ष जांच नहीं कराई, तो एनएसयूआई सड़कों से संसद तक संघर्ष करेगी।”

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथों में पोस्टर, बैनर लिए “बेरोजगारों को न्याय दो, एसएससी घोटाले की जांच हो” जैसे नारे लगाए।

एनएसयूआई मांग करती है:
एसएससी स्कैम की उच्च स्तरीय न्यायिक/CBI जांच हो, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, पीड़ित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाया जाए,
भविष्य में ऐसी परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

यह प्रदर्शन में छात्रों के जोश और एकजुटता ने यह संदेश दे दिया कि युवा अब अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला सचिव राघवेंद्र सिंह पंकज एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष उज्जवल श्रीवास्तव,  उपाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी, पवन शुक्ला , अभ्युदय सिंह ,विभांशु श्रीवास्तव,अनस मुमताज अंसारी , प्रभात पटेल, अमन पटेल , मृत्युंजय तिवारी ,अर्पित मौर्य ,उद्देश्य द्विवेदी, अतुल मौर्य सैकड़ो की  संख्या में छात्र मौजूद रहे।