रायबरेली-ऑटो चालक ने चिकित्सक पर लगाया मारपीट का आरोप,,,,

रायबरेली-ऑटो चालक ने चिकित्सक पर लगाया मारपीट का आरोप,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊंचाहार-रायबरेली- बच्चों को विद्यालय ले जा रहे टेंपो चालक द्वारा साइड न देने पर नाराज चिकित्सक ने टेंपो के आगे बाइक लगाकर टेंपो रुकवा कर उसके साथ डंडों से मारपीट की गई। पीड़ित टेंपो चालक ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
        अरखा निवासी सुमित कुमार का कहना है कि सोमवार की सुबह वह टेंपो से बच्चों को लेकर कस्बा स्थित विद्यालय जा रहा था। तभी पूरे किशुनी मजरे अरखा गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार चिकित्सक शिवांग ने साइड मांगा। जगह के अभाव में टेंपो चालक साइड नहीं दे सका। जगह मिलने पर जैसे ही टेंपो चालक ने बाइक सवार चिकित्सक को पास दिया तभी चिकित्सक ने बाइक टेंपो के आगे लगाकर टेंपो रोक ली। और सड़क किनारे पेड़ से डंडा तोड़कर सरेआम उसकी पिटाई कर दी। कोतवाल आदर्श सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, घटना की जांच कराई जा रही है।