Raibareli-ग्राम वासियों ने सरकारी जमीन खाली करवाने के लिए बछरावां थाने में दिया लिखित शिकायती पत्र

Raibareli-ग्राम वासियों ने सरकारी जमीन खाली करवाने के लिए बछरावां थाने में दिया लिखित शिकायती पत्र

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-अमित अवस्थी

बछरावां- रायबरेली -- बछरावां विकासखंड की तमन पुर ग्राम सभा के ग्रामीणों ने गांव की ग्राम समाज तालाब, बंजर व वन विभाग आदि भूमि की पैमाइश कराकर खाली कराने के संबंध में बछरावां थाना अध्यक्ष को लिखित शिकायत पत्र दिया है। लिखित शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने अवगत कराया है कि गांव के किसानों को अपने जानवरों को चराने व घूर डालने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जबकि ग्राम सभा में काफी सरकारी जमीन जैसे कि चरागाह, बंजर व तालाब की लगभग 300 बीघा जमीन राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। जिस पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने जबरिया कब्जा कर रखा है और वही लोग ग्रामीणों को जानवर खोलने व घर से बाहर निकलने पर मारते पीटते हैं और गाली गलौज करते हैं। यही सब कारण गांव के विवाद का कारण भी बनते हैं। इसके निस्तारण के लिए शिकायत की पत्र देकर जमीन खाली करने के लिए आग्रह किया है।