रायबरेली-आयकर विभाग की छापेमारी की अफवाह से सभी दुकाने रही बंद,,,,

रायबरेली-आयकर विभाग की छापेमारी की अफवाह से सभी दुकाने रही बंद,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी
मो-8742935637



ऊंचाहार-रायबरेली-आयकर विभाग की छापेमारी की अफवाह से भयभीत प्रतिष्ठान व छोटे बड़े सभी दुकानदारों ने दुकानें बंद कर आसपास घूमते रहे। इस बीच लोगों को सामान ना मिलने से वापस लौट गए। तो वहीं होटल व चाय की भी दुकानें बंद होने से लोग एक कप चाय के लिए तरसते रहे।
    कस्बा समेत क्षेत्र के सभी छोटे बड़े दुकानदारों द्वारा बेचने वाली सामग्री की रसीद नहीं बनाई जाती। जिससे साफ तौर पर सरकार से आयकर की चोरी की जाती है। यह चोरी हजारों में नहीं बल्कि कस्बा समेत जमुनापुर चौराहा, खरौली चौराहा, सवैया तिराहा, चंड़रयी चौराहा, बाबूगंज, अरखा समेत हजारों की संख्या में व्यवसायियों द्वारा लाखों रुपए प्रतिमाह की चोरी की जाती है। गत बृहस्पतिवार की सुबह कस्बे के व्यवसायियों को सूचना मिली कि आयकर विभाग का छापा पड़ने वाला है। अफवाह इतनी तेजी से फैली कि सरिया सीमेंट, क्लॉथ स्टोर, चाय नाश्ते की होटलें, होर्जरी की दुकानों समेत सभी छोटे बड़े दुकानदारों व प्रतिष्ठान स्वामियों ने आनन-फानन में अपनी दुकानों का शटर गिराकर उस में ताला बंद कर एक दूजे से कानाफूसी करने लगे। और यह सूचना फोन काल कर अपने परिचित दूसरे दुकानदारों तक पहुंचाने लगे। इस बीच कस्बे के छोटे-मोटे चाय मिष्ठान के होटलों के स्वामियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दी। इस बीच कस्बा वासियों समेत राहगीर भी एक कप चाय के लिए तरसते रहे। इस बाबत व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि जिले में तीन दिनों के लिए जीएसटी विभाग द्वारा सभी दुकानों पर जाकर विक्रय की जाने वाली हसीनों की जांच की जाने की सूचना मिली थी। बृहस्पतिवार को कस्बे में आयकर विभाग की छापेमारी की सूचना पर व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी है।