रायबरेली: चोरी के आरोप में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
डलमऊ पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रायबरेली- जनपद के डलमऊ थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पांच सरिया और लड़की की दो प्लाई बरामद हुई हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
डलमऊ पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

rexpress 