Raibareli-अज्ञात वाहन की टक्कर से रोड पर कर रहे राहगीर की मौत

Raibareli-अज्ञात वाहन की टक्कर से रोड पर कर रहे राहगीर की मौत

-:विज्ञापन:-


अमित अवस्थी( गुड्डू)
मो-7007782057
    9838 392 747




 रायबरेली-बछरावां-लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर टोडरपुर गांव के पास सड़क पार कर रहे एक राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । हादसे में उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
 लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर टोडरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से  अधेड़ रामनारायण पुत्र हनुमान की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है । थाना अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी ।