रायबरेली: लालगंज सीएचसी में हंगामे का आरोप, डॉक्टर ने पुलिस से की शिकायत

रायबरेली: लालगंज सीएचसी में हंगामे का आरोप, डॉक्टर ने पुलिस से की शिकायत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


मरीज के साथ आए युवकों पर डॉक्टर व स्टाफ से अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप

वीडियो बना रहे पत्रकार का मोबाइल छीनकर फुटेज डिलीट कराने का भी आरोप

रायबरेली- लालगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में हंगामे का मामला सामने आया है। यहां मरीज के साथ आए कुछ युवकों पर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्रता करने तथा गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ में भय का माहौल होने की बात कही जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सीएचसी में मरीज के साथ पहुंचे कुछ युवकों ने कथित तौर पर जमकर हंगामा किया। डॉक्टर गौरव पांडेय ने युवकों पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
वहीं, घटना की वीडियो बना रहे एक पत्रकार के साथ भी कथित तौर पर अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने पत्रकार का मोबाइल फोन छीन लिया और उसमें रिकॉर्ड की गई वीडियो डिलीट करवा दी। इस घटना ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और पत्रकारों की स्वतंत्र रूप से रिपोर्टिंग करने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल मामले में डॉक्टर की ओर से पुलिस से शिकायत किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस की जांच और कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। मामले में संबंधित पक्षों का बयान भी सामने आना शेष है।