महर्षि वाल्मीकि एवं संत नामदेव के विचार प्रेरणादायी-इ.वीरेंद्र

महर्षि वाल्मीकि एवं संत नामदेव के विचार प्रेरणादायी-इ.वीरेंद्र

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि एवं संत शिरोमणि नामदेव की जयंती पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में मनायी गयी।जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने व्यक्ति को सदमार्ग पर चलने की राह दिखाई उन्होंने कहा था कि संत दूसरों को दुख से बचाने के लिए कष्ट सहते रहते हैं जबकि दुष्ट व्यक्ति दूसरों को दुख में डालते हैं जीवन में सुख ही मिले यह बहुत दुर्लभ है,आदि कवि वाल्मीकि का कहना था कि मनुष्य में उत्साह है तो दुनिया में कुछ भी दुर्लभ नहीं है।महर्षि वाल्मीकि ने दुनिया में संदेश दिया कि मेहनत सुविचार त्याग एवं संयम से बड़े बदलाव किये जा सकते हैं।
जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने संत शिरोमणि नामदेव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पिछड़ों,दलितों,गरीबों एवं शोषितों को जागृत किया संत नामदेव ने सम्पूर्ण देश का भ्रमण कर सामाजिक चेतना जगाकर समता समानता एवं सदभावना का संदेश दिया।महर्षि बाल्मीकि एवं संत नामदेव के जीवन दर्शन से संकल्पित होकर समतामूलक समाज की स्थापना के लिए पीडीए की सरकार बनाने में एकजुट होकर कार्य करें।
दोनों ही महापुरुषों के जीवन दर्शन,विचारों एवं कार्यों पर वरिष्ठ समाजसेवी कालिका प्रसाद नामदेव,अनिल नामदेव,राज नारायण निर्मल,आफ़ताब अहमद,राजेंद्र यादव,मो.अरशद खान,बलराज राना,जगदेव यादव,ब्रजेन्द्र चौधरी,गंगासागर यादव आदि द्वारा विस्तार से चर्चा की गयी।इस अवसर पर विनायक सोनकर,राजेश मौर्य,श्रवण चौधरी,छोटेलाल नामदेव,सुरजीत सिंह,शुभम लोहिया,यशपाल पटेल,आशुतोष यादव,अमर सिंह,महेश गुप्ता,रवींद्र सिंह,राजेंद्र बहादुर,प्रांशु मौर्य,आफ़ताब हसन,सचिव यादव,वीरेंद्र कुमार,अनिल कुमार,शीतला प्रसाद नामदेव,आशुतोष यादव,सुरेश कुमार पासवान,महमूदुल हसन,बृजपाल मौर्य,प्रेमचंद्र यादव,हरिकृष्ण मौर्य,मो.सलीम खान,शुभम पाल,सूरज चौरसिया,शकील अहमद आदि अनेकों लोग उपस्थित होकर महर्षि वाल्मीक एवं संत नामदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।