Raibareli-दर्ज़ा प्राप्त राज्यमंत्री ने की प्रेस वार्ता

Raibareli-दर्ज़ा प्राप्त राज्यमंत्री ने की प्रेस वार्ता

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी

बछरावां रायबरेली। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा 1 माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे पार्टी के बूथ कार्यकर्ता गांव - गांव , शहर - शहर अपने बूथों में जाकर 9 वर्षो की योजनाओं की जानकारी सभी लोंगों तक पहुँचा रहे है। एवं बूथ के प्रबुद्ध वर्ग के  लोगो को पार्टी से जोड़ने का प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में दर्ज़ा प्राप्त राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी द्वारा एक प्रेसवार्ता  बछरावां नगरपंचायत के कार्यालय में आयोजित की गयी। जिसमें क्षेत्रीय सवंददाताओ से सीधे संवाद कर मोदी सरकार द्वारा 9 वर्षो के कार्यकाल के दौरान जनता को दी जा रही योजनाओं के संबंन्ध में समीक्षा की गयी। क्षेत्रीय पत्रकारों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं सहित कुछ गंभीर मसलों पर भी वार्ता की। जिनमे कुछ गाँवो में  खुलेआम चल रहे धर्म परिवर्तन के मुद्दे रहे, एक पत्रकार ने सवाल पूंछा 23 जून को पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के रूप में मनाने जा रही है क्या पार्टी अभी भी अपने मौलिक सिद्धान्तों पर कायम है या समय के साथ साथ उसके मूल सिद्धांतों में अब परिवर्तन आ चुका है। नहर में पानी न आना एवं पात्रों तक शौचालय एवं आवास न पहुंचना इन समस्याओं पर भी सवाल जवाब किए गए। कुछ मुद्दों पर मंत्री जी ने बड़ी साफगोई से जवाब दिया, पर कुछ सवालों पर वह बचते नज़र आये। इस मौके पर अनुभव कक्कड़, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी, डॉक्टर मारुति मिश्रा, हरेकृष्ण पांडे, सूर्य प्रकाश वर्मा, जन्मेजय सिंह, शरद सिंह, कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह, त्रिभुवन यादव, मुजीब अहमद, भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ मनोज मिश्रा सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित क्षेत्रीय पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।