रायबरेली-फर्म संचालक ने दस लाख के गबन का लगाया आरोप,,,,

रायबरेली-फर्म संचालक ने दस लाख के गबन का लगाया आरोप,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-ऊंचाहार सलोन मार्ग पर उमरन के मसौदाबाद गांव स्थित बालाजी ट्रेडिंग फार्म संचालक ने पंजाब शहर के यादव राइस मिल्स पर दस लाख रुपए गबन करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
       महेश राज ऊंचाहार सलोन मार्ग पर उमरन बाजार से आगे मसौदा बाद के पास बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म चलाता है। जिसका कहना है कि वर्ष 2020 में प्रयागराज जनपद के मुट्ठीगंज निवासी अनिल केसरवानी एक दिन पंजाब शहर के यादव राइस मिल्स के संचालक को अपने साथ लेकर आए। और उनसे परिचय कराते हुए इनके हाथों धान बेचने के लिए कहा। जिसके बाद महेशराज ने यादव राइस मिल्स के हाथों धान बेच दिया। मुख्तार पंजाब के यादव राइस मिल्स संचालक हेराफेरी करने के विचार में है। और बेचे गए धान की कीमत दस लाख 8,327 रुपए नहीं दे रहा है। कोतवाल आदर्श सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जिसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।